Aapka Rajasthan

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, लाल किले के पास अवैध पार्किंग रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास चल रहे एक अवैध पार्किंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से फर्जी एमसीडी पार्किंग पर्चियां व 1,300 रुपए नकद बरामद किए हैं।
 

नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास चल रहे एक अवैध पार्किंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से फर्जी एमसीडी पार्किंग पर्चियां व 1,300 रुपए नकद बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पीपी लाल किला के पुलिसकर्मियों को एक गुप्त सूचना मिली कि लाल किले के पास, अपर सुभाष मार्ग पर मेट्रो गेट नंबर 2 के निकट, एक व्यक्ति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नाम वाली पार्किंग पर्चियां जारी कर रहा है और बिना किसी आधिकारिक अनुमति के लोगों से पार्किंग शुल्क वसूल रहा है।

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की गई। गुरुवार सुबह लगभग 10.40 बजे, टीम मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां वहां पार्क करने के लिए बुला रहा है। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी 40 वर्षीय मो. नौशाद के रूप में हुई। जब उससे पार्किंग चलाने के लिए कोई वैध लाइसेंस, आवंटन पत्र या अनुमति दिखाने को कहा गया, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर सका।

टीम ने उसके पास से 1,300 रुपए नकद और 100 पार्किंग पर्चियों वाली एक बुकलेट बरामद की। इनमें से 18 पर्चियां इस्तेमाल हो चुकी थीं, जबकि 82 पर्चियां अभी इस्तेमाल नहीं हुई थीं। पूछताछ के दौरान पता चला कि मो. नौशाद को 17 दिसंबर 2024 से तीन साल के लिए पार्किंग चलाने का एमसीडी लाइसेंस दिया गया था। हालांकि, बकाया राशि का भुगतान न करने के कारण एमसीडी ने अगस्त 2026 में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि जब उससे इस सुविधा को जारी रखने के अधिकार के बारे में पूछा गया, तो वह कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं दिखा सका। फिलहाल इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) और 319(2) के तहत थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

--आईएएनएस

डीसीएच/