Aapka Rajasthan

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को पूरे एनसीआर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बीती देर रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।
 
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा। दिन की शुरुआत से लेकर दोपहर बाद तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने सुबह और दोपहर के समय गरज-चमक, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। तापमान की बात करें तो, आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज हवा और बारिश के चलते तापमान में आई इस गिरावट ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया है।

बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषण के कण कम हो गए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

वहीं, नवंबर की शुरुआत यानी 1, 2, 3 और 4 नवंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इन दिनों साफ आसमान रहेगा। इन दिनों अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक येलो अलर्ट जारी है और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं के चलते पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

--आईएएनएस

पीकेटी/वीकेयू