Aapka Rajasthan

दिल्ली में लगाए गए 42 जगह जन कल्याण शिविर, 20 जून तक जनसमस्याएं सुनकर सरकार करेगी समाधान

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल और दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर तीन दिवसीय 'जन कल्याण शिविर' का आयोजन किया गया है। इस शिविर में दिल्ली के लोग अपनी समस्याओं को लेकर जा सकते हैं, जहां पर उनका समाधान किया जाएगा। हर विभाग की ओर से इस शिविर के तहत काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद इस बारे में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी।
 
दिल्ली में लगाए गए 42 जगह जन कल्याण शिविर, 20 जून तक जनसमस्याएं सुनकर सरकार करेगी समाधान

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल और दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने के मौके पर तीन दिवसीय 'जन कल्याण शिविर' का आयोजन किया गया है। इस शिविर में दिल्ली के लोग अपनी समस्याओं को लेकर जा सकते हैं, जहां पर उनका समाधान किया जाएगा। हर विभाग की ओर से इस शिविर के तहत काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद इस बारे में पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी।

उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर इस शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 18, 19 और 20 जून का आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। दिल्ली में 42 जगहों पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के तहत हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं का लाभ दिल्ली के लोगों को मिल रहा है की नहीं? अगर कहीं पर किसी भी प्रकार की दिक्कत हो रही है, तो निश्चित तौर पर उसका समाधान करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों को पेंशन योजना, राशन कार्ड की सुविधा, लेबर कार्ड, स्वनिधि योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिले। कहीं पर कोई दिक्कत नहीं हो रही है। अगर कहीं पर कोई दिक्कत होगी, तो उसका फौरन निदान किया जाएगा। सभी विभागों की ओर से काउंटर स्थापित करके लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है। हम जनता की सेवा करने के लिए इस तरह के शिविर का आयोजन कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली तेज गति से आगे बढ़े।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के मौके पर प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास के 12 साल पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को फायदा पहुंचाने के लिए 40 योजनाओं को शुरू करके उसे मूर्त रूप देने का काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि जनता को इन योजनाओं का लाभ पहुंचे। कहीं न कहीं प्रत्येक व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ मिला है। दिल्ली में भाजपा की सरकार आए अभी सवा साल हुआ है। अभी तक सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में विकास के कार्य हुए हैं।

साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना का जिक्र करके पूर्व की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व की केजरीवाल ने आयुष्मान योजना को राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के मकसद से रोका हुआ था, लेकिन दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलता रहे। केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि यहां के लोगों को स्वास्थ्य फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख रुपए की सहायता दी जा रही है, तो वहीं राज्य सरकार की ओर से भी पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली के लोगों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। इस तरह की योजनाओं के धरातल पर उतरने के बाद लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इसी तरह से दिल्ली में ढाई लाख घर ऐसे थे, जहां पर बिजली का मीटर नहीं लग पा रहा था। उनके बीच कॉरपोरेशन में शामिल होने को लेकर विवाद पैदा हो रहा था। इस वजह से उनके घर पर बिजली का मीटर नहीं लग पा रहा था। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आदेश दिया कि इस विवाद का समाधान बाद में कर लिया जाएगा। पहले हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली के लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े। उन्हें बिजली मुहैया कराई जाए। वहीं, अब अन्य योजनाओं को लेकर भी हमने पत्रक तैयार किया है, जिसमें हम दिल्ली के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे और हम उन्हें यह बताएंगे कि सरकार उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए क्या काम किया है।

वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर बधाई और लोगों को सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल विश्वास, विकास और जनसेवा का है। प्रधानमंत्री को हमेशा यह चिंता रहती है कि देश तभी विकसित होगा, जब वो स्वच्छ होगा। आज 12 साल पूरे होने की खुशी में गुरुद्वारे सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रधानमंत्री के लिए अरदास करते हैं। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चल रहा है।

उनके मुताबिक, हमारे यहां के विधायक अशोक गोयल, हमारी संगठन के लोग और अन्य लोगों ने मिलकर यहां पर बड़े स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। जब तक अपने समाज की गंदगी को नहीं निकालेंगे, तब तक स्थिति सकारात्मक नहीं होगी। जिन लोगों ने 60 साल तक देश मे गंदगी फैलाने का काम किया, उन्हें इस देश से बाहर निकाला गया। इसके बाद जिन लोगों ने दिल्ली में 10 साल तक गंदगी फैलाने का काम किया, उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद पश्चिम बंगाल में जो लोग लंबे समय से गंदगी निकाल रहे थे, उन्हें भी बाहर निकालने का काम किया गया। ऐसी स्थिति में हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम अपने समाज की गंदगी को निकालने का काम करें।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी