Aapka Rajasthan

दिल्ली: लक्ष्मी नगर में मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली जिले की लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने एक मोबाइल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और सतत निगरानी के आधार पर की गई।
 
दिल्ली: लक्ष्मी नगर में मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली जिले की लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने एक मोबाइल चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह कार्रवाई तकनीकी जांच, सीसीटीवी विश्लेषण और सतत निगरानी के आधार पर की गई।

घटना 4 जून 2026 की है, जब लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक घर से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई थी। इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

मामले की जांच के लिए लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में हेड कांस्टेबल रहीस, हेड कांस्टेबल मनोज, हेड कांस्टेबल वसीम अकरम, हेड कांस्टेबल रविकांत और कांस्टेबल देवी शामिल थे। टीम ने एसएचओ लक्ष्मी नगर के नेतृत्व और एसीपी प्रीत विहार के समग्र मार्गदर्शन में जांच को आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के लगभग 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। फुटेज के विश्लेषण के साथ-साथ तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर सूचना एकत्र करने का काम भी लगातार जारी रखा गया। इन प्रयासों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई।

काफी मेहनत और सतत निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद इस्तिखार (40 वर्ष) के रूप में की, जो किशन कुंज झुग्गी, लक्ष्मी नगर, दिल्ली का निवासी है। पहचान के बाद पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में चोरी से संबंधित कई अहम जानकारियां भी सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले भी एक अन्य चोरी के मामले में शामिल रह चुका है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से पेंटर है और अनपढ़ है। उसकी आपराधिक गतिविधियों, संभावित सहयोगियों और अन्य मामलों में संलिप्तता की गहन जांच की जा रही है।

पूर्वी जिले के डीसीपी राजीव कुमार (आईपीएस) ने जानकारी देते हुए कहा कि यह सफलता लगातार निगरानी, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के प्रभावी उपयोग के कारण संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस