Aapka Rajasthan

दिल्ली: हिरासत में लिए गए अवैध शराब ले जा रहे युवक, पुलिस की गाड़ी को भी मारी थी टक्कर

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को होंडा सीटी कार में अवैध शराब ले जा रहे 3 युवकों को हिरासत में लिया है। इन युवकों की पहचान नीरज, पिंटू और बृजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस अब इन लोगों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग शराब कहां ले जा रहे थे?
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गाड़ियों की चोरी रोकने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गश्त कर रही थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि कहीं पर कोई अप्रिय स्थिति तो पैदा नहीं हो रही है। लेकिन, इस बीच पुलिस को तेज रफ्तार में और संदिग्ध परिस्थितियों में एक होंडा सिटी कार जाती हुई दिखी।

वहीं, पुलिस टीम में शामिल हेंड कांस्टेबल दीपक ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, पुलिस के इशारे को अनदेखा कर ड्राइवर कार को अपनी धुन में चलाता रहा। इतना ही नहीं, उसने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस तब तक उस गाड़ी का पीछा करती रही, जब तक सभी को पकड़ नहीं लिया गया। अब सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में एएसआई मोहित, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीकांत, हेड कांस्टेबल संजीव और हेड कांस्टेबल दीपक शामिल है।

पुलिस के मुताबिक, अवैध शराब ले जा रहे सभी लोगों को हिरासत में लेकर अब उनसे इस पूरे मामले के संदर्भ में विस्तारपूर्वक पूछताछ की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पूछताछ के दौरान कोई भी बिंदु अछूता नहीं रह जाए। पुलिस का यह भी कहना है कि हमारा मुख्य लक्ष्य ही दिल्ली के लोगों को एक बेहतर कानून- व्यवस्था देना है और इस दिशा में हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एसएचके/एएस