Aapka Rajasthan

दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तान चुनना होगा बड़ी चुनौती, आकाश चोपड़ा बोले-फिलहाल राहुल सबसे मजबूत दावेदार

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की लीडरशिप योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन से पहले फ्रेंचाइजी के सामने कप्तानी को लेकर अनिश्चितता और तेज गेंदबाजी अटैक को दो बड़ी चुनौतियां बताया है।
 

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की लीडरशिप योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन से पहले फ्रेंचाइजी के सामने कप्तानी को लेकर अनिश्चितता और तेज गेंदबाजी अटैक को दो बड़ी चुनौतियां बताया है।

चोपड़ा का मानना ​​है कि टीम की कप्तानी के लिए केएल राहुल एक प्रमुख विकल्प हो सकते हैं। इसके साथ ही, पंत की बैटिंग पोजीशन भी अहम होगी ताकि उनकी वापसी का पूरा फायदा उठाया जा सके। दिल्ली के पास मौजूद विकल्पों पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि कई दावेदार हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी का अंतिम फैसला अभी भी साफ नहीं है।

'जियोस्टार' से बातचीत में चोपड़ा ने कहा, "असल में कई सवाल हैं। यह एक तरह का बहुविकल्पीय प्रश्न बन गया है कि कप्तान कौन होगा? ऋषभ पंत कप्तानी के दावेदार रहे हैं, केएल राहुल भी एक विकल्प हैं, और मैंने सुना है कि अक्षर पटेल कप्तान नहीं बनना चाहते। ऐसे में इन सब बातों को देखते हुए यह पता ही नहीं है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। फिलहाल के लिए केएल राहुल एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।"

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर दिल्ली को इस ट्रेड का पूरा फायदा उठाना है, तो पंत को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इस विकेटकीपर-बल्लेबाज को वापस लाकर भी नीचे के क्रम में ही खिलाना है, तो फिर ऐसा करने का क्या मतलब है? उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि इस ट्रेड से शायद लखनऊ को ज्यादा फायदा हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, "ऋषभ पंत को, जिन्हें आपने ट्रेड किया है उन्हें टॉप 4 में बल्लेबाजी करनी चाहिए। अगर आप उन्हें इससे नीचे खिलाते हैं, तो आप उनकी पूरी क्षमता का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मुझे लगता है कि इस ट्रेड में एलएसजी (लखनऊ सुपर जायंट्स) ज्यादा फायदे में रही, क्योंकि उस पिच के लिए कुलदीप जैसे स्तर के गेंदबाज से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता था।"

हालांकि, दिल्ली की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन चोपड़ा ने गेंदबाजी यूनिट को एक संभावित कमजोरी बताया है, खासकर इसलिए क्योंकि मिचेल स्टार्क की उपलब्धता अभी भी अनिश्चित है। उन्होंने तेज गेंदबाजी के विकल्पों पर किए गए भारी निवेश और उनके हालिया प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने दिल्ली की टीम द्वारा तेज गेंदबाजों को शामिल करने की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि कुछ सस्ते खिलाड़ियों ने तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि महंगे खिलाड़ियों की उपलब्धता और फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

आकाश ने कहा, "आशुतोष, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और फिर मिलर - यह एक काफी अच्छा सेटअप है। उनके लिए सबसे बड़ी समस्या उनका गेंदबाजr विभाग होगा। मिचेल स्टार्क को ही ले लीजिए - क्या वह खेलेंगे? यह एक बड़ा सवाल है कि क्या वह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। इस सीजन में उन्हें तेज गेंदबाजी को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं, और वे इससे कैसे निपटेंगे, मुझे नहीं पता।"

पूर्व भारतीय क्रिकेट ने आगे कहा, "मुकेश 8 करोड़ में हैं, आकिब नबी 8.4 करोड़ में, और फिर मिचेल स्टार्क लगभग 12 करोड़ में हैं - यानी काफी बड़ी रकम खर्च हुई है। लुंगी एनगिडी सस्ते पड़े, जिन्हें सिर्फ 2 करोड़ में लिया गया - यह एक बेहतरीन सौदा साबित हुआ। दुष्मंथा चमीरा और काइल जैमीसन भी उतने महंगे नहीं थे। मगर जो खिलाड़ी महंगे हैं, हो सकता है कि वे उपलब्ध ही न हों। उनका अनुभव और मौजूदा फॉर्म अभी भी अनिश्चित है, और मुकेश कुमार के टी20 आंकड़े भी थोड़े गिरे हैं।"

--आईएएनएस

एसएम/पीएम