Aapka Rajasthan

दिल्‍ली में ब्रिगेडियर और बेटे से मारपीट मामला, वसंत विहार कांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी (ब्रिगेडियर) और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
दिल्‍ली में ब्रिगेडियर और बेटे से मारपीट मामला, वसंत विहार कांड के सभी आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी (ब्रिगेडियर) और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुल चार आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें से तीन आरोपी दिल्‍ली के मेहरम के रहने वाले हैं, ज‍बकि एक आरोपी हरियाणा के भिवानी का निवासी है।

दिल्‍ली के मेहरम के रहने वाले तीन आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह (36 वर्ष), सुनील शर्मा (53 वर्ष), आशीष (32 वर्ष) के रूप में हुई है और एक अन्‍य आरोप सतेंद्र (35 वर्ष), निवासी भिवानी, हरियाणा का रहने वाला है।

जांच में सामने आया है कि सुरजीत सिंह मुख्य आरोपी सतेंद्र का परिचित है। घटना वाले दिन सभी आरोपी मेहरम नगर में एक साथ बैठे हुए थे, तभी सतेंद्र का फोन आया। फोन पर उसने वसंत एन्क्लेव में हुए झगड़े की जानकारी दी। इसके बाद सभी आरोपी सुरजीत की सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और झगड़ा हुआ। घटना के बाद सभी आरोपी अपने-अपने घर लौट गए।

हालांकि, बाद में जब उन्हें पता चला कि उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है, तो सभी आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। पुलिस ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर आखिरकार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई कार भी बरामद कर ली है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस घटना के पीछे अन्य कोई साजिश या व्यक्ति शामिल था या नहीं।

दरअसल, यह घटना 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब ब्रिगेडियर अपने बेटे के साथ खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे।

आईएएनएस से बात करते हुए ब्रिगेडियर ने बताया था कि जब वे अपने घर के बाहर पहुंचे, उन्होंने देखा कि एक कार में बैठे दो लोग खुलेआम शराब पी रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख ब्रिगेडियर ने तुरंत पुलिस को कॉल किया और पीसीआर वैन को बुलाया।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम