Aapka Rajasthan

दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 30 मार्गों पर विशेष निगरानी

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में 10 अक्टूबर को संभावित प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत नई दिल्ली और आसपास के इलाकों के 30 प्रमुख ट्रैफिक स्ट्रेच पर प्रतिबंध या यातायात संबंधी पाबंदियां लागू हो सकती हैं। इन मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे और स्थिति के अनुसार यातायात को नियंत्रित करने के साथ जरूरत पड़ने पर डायवर्जन भी किया जाएगा।
 
ट्रैफिक जोन-2 के एडिशनल सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें 30 ऐसे मार्गों की पहचान की गई है, जहां यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इन सभी मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। यदि किसी सड़क पर बाधा उत्पन्न होती है, तो मौके की स्थिति के अनुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन 30 ट्रैफिक स्ट्रेच को एडवाइजरी में शामिल किया गया है, वे नई दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं। अभी से सभी मार्गों को बंद करने के बजाय स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान यातायात में बाधा आने पर पुलिस जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की कि वे यात्रा पर निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और उसके अपडेट जरूर देखें। इसके आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस की तैयारी है। दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस के जवान भी तैनात हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉर्डर पर आने-जाने को लेकर कोई सामान्य प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हालांकि, यदि किसी स्थिति में लगता है कि किसी गतिविधि से यातायात बाधित हो सकता है, तो उसके अनुसार फैसला लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

एडिशनल सीपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय दिल्ली पुलिस के बीच पूरा समन्वय है। बॉर्डर, चेकिंग पॉइंट और बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर दोनों टीमें मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके। सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वे यात्रा से पहले एडवाइजरी और उसमें जारी होने वाले नए अपडेट पर नजर रखें।

--आईएएनएस

पीएसके