Aapka Rajasthan

कपिल मिश्रा के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- 'प्रदूषण मानव जनित रोग है'

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सुरेंद्र राजपूत और उदित राज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कई और मामलों पर अपनी बात कही है।
 

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सुरेंद्र राजपूत और उदित राज की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कई और मामलों पर अपनी बात कही है।

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के एक्स पोस्ट पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं। दिपावली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। चाहे उनकी सरकार हो या हमारी, सरकार इन मामलों पर ज्यादा कुछ नहीं करेगी। लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है।"

जवानों के साथ पीएम मोदी के दीपावली मनाने और नक्सलवाद के खात्मे को लेकर उनके भाषण पर इमरान मसूद ने कहा, "दीपावली के दिन ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। किस किसको खत्म करेंगे।" इमरान मसूद ने कहा, "दिल्ली में एक्यूआई 1710 हो गया है। रात में सहारनपुर में एक्यूआई 600 हो गया था।"

एसआईआर को लेकर प्रह्लाद जोशी की ओर से निशाना साधे जाने पर इमरान मसूद ने कहा, "चुनाव आयोग गिर गया। चुनाव आयोग घबराहट में बार-बार आदेश वापस ले रहा है।"

बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी के दीपावली मनाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "प्रधानमंत्री अर्धसैनिक बलों के साथ दीपावली मनाएं इसका स्वागत है।" प्रह्लाद जोशी की ओर से एसआईआर को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने पर सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "प्रह्लाद जोशी को राहुल गांधी के बयानों को सुनकर आना चाहिए। अगर एसआईआर इतनी ही सही प्रक्रिया है तो दोबारा एसएसआर क्यों कराया जा रहा है।"

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के एक्स पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "उनके दिमाग में प्रदूषण है। प्रदूषण से लोगों का दम घुट रहा है। समस्या का समाधान करने के बजाय वे फिर से मामले को डायवर्ट कर रहे हैं।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम