Aapka Rajasthan

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस को सपा का साथ, घनश्याम सिंह ने किया जीत का दावा

दतिया, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को समर्थन दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी दतिया उपचुनाव के लिए प्रचार करेगी।
 

दतिया, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को समर्थन दिया और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो समाजवादी पार्टी दतिया उपचुनाव के लिए प्रचार करेगी।

कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और दावा किया कि वे 25,000 वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे।

घनश्याम सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी जंग शुरू हो गया है और इसमें इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मनोज यादव मेरे नामांकन में मौजूद रहे।

मनोज यादव ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर इंडिया गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी कांग्रेस उम्‍मीदवार घनश्‍याम सिंह के समर्थन में आई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। सभी ने एक बात दोहराई कि यहां पर जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए सभी का साथ चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्‍या कर रही है। जनता का दोबारा आशीर्वाद मिलेगा और इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित है। सभी पार्टियों को प्रत्‍याशी उतारने का अधिकार है। उन्‍होंने दोहराया कि समाजवादी पार्टी का समर्थन इंडिया गठबंधन को है। भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले, उसे हार का सामना करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी का चाल-चरित्र और चेहरा जनता समझ चुकी है।

कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष (विचारधारा विभाग) भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह तैयार है और हम चुनाव जीत रहे हैं। दूसरी बात यह है कि आज पूरे देश में किसान परेशान हैं, मध्य प्रदेश के छात्र परेशान हैं और मंदिरों में चोरी हो रही है। दूसरे मंदिरों में भी चोरी हो रही है।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी