दक्षिण पश्चिमी चीन के यानइन गांव में ग्रामीण डॉक्टर
बीजिंग, 30 सितंबर (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत में एक सुदूर पहाड़ी गांव यानइन है। चुंग लीफंग इस गांव के क्लीनिक की एक डॉक्टर हैं। वे वहां पांच साल से काम कर रही हैं।
आम ग्रामीण परिवारों में बीमार पड़ने पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है और बीमारी के गंभीर होने पर फिर गरीबी के कगार पर पहुंचने की संभावना है। ग्रामीण डॉक्टर ग्रामीण लोगों को बेसिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चुंग लीफिंग ने मीडिया को बताया कि उनके दो मुख्य काम, क्लीनिक को संभालना और दूसरा सार्वजनिक स्वास्थ्य को देखना है। वे अक्सर गांव की बस्तियों में जाकर दौरा करती हैं और गांव वालों को समय पर चिकित्सा सलाह देती हैं।
उन्होंने कहा कि वे यानइन गांव में पली-बढ़ी और काम भी करती हैं। इसलिए वे हर परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य स्थिति जानती हैं। वे ग्रामीण लोगों को पारिवारिक डॉक्टर की सेवा प्रदान करती हैं। उनका मोबाइल फोन 24 घंटे तक खुला रहता है और गांव के क्लीनिक में 24 घंटे तक सेवा भी उपलब्ध है।
चुंग लीफंग पर लगभग 53 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे यानइन गांव के करीब 2 हजार लोगों की स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी है।
चुंग लीफंग ने बताया कि इधर कुछ साल उन्होंने ग्रामीण लोगों के बीच चिकित्सक जानकारियों के प्रचार पर भी ध्यान दिया। अब स्वास्थ्य के बारे में ग्रामीण लोगों की जागरूकता काफी हद तक बढ़ गई है। गांव के लोग उनको न सिर्फ डॉक्टर के रूप में देखते हैं, बल्कि अपना दोस्त मानते हैं।
चुंग लीफंग ने कहा कि ग्रामीण डॉक्टर की आय आधिक नहीं है, लेकिन उनको लगता है कि किसी काम के प्रति सबसे अहम बात उसे पंसद करना है। इसके बाद काम करने के समय खुशी होनी चाहिए। इससे काम अच्छा किया जा सकता है। दूसरों का प्रोत्साहन, परिवार वालों का समर्थन और लोगों का विश्वास, ऐसी चीजों का पैसे या पदार्थों से अधिक मूल्य होता है।
वर्ष 2025 के अंत तक चीन में चुंग लीफंग जैसे ग्रामीण डॉक्टरों की संख्या 10 लाख थी, जो ग्रामीण क्षेत्रों की चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा में संलग्न हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
