Aapka Rajasthan

दक्षिण केंद्र के कार्यकारी निदेशक कार्लोस कोरिया का सिन्हुआ के साथ विशेष साक्षात्कार

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक विकास पहल की एक खास बात यह है कि यह विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाती है। दक्षिण केंद्र के कार्यकारी निदेशक कार्लोस कोरिया ने हाल ही में सिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यह बात कही। यह साक्षात्कार वैश्विक विकास पहल की 5वीं वर्षगांठ के मौके पर लिया गया।
 

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक विकास पहल की एक खास बात यह है कि यह विकास को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाती है। दक्षिण केंद्र के कार्यकारी निदेशक कार्लोस कोरिया ने हाल ही में सिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में यह बात कही। यह साक्षात्कार वैश्विक विकास पहल की 5वीं वर्षगांठ के मौके पर लिया गया।

कार्लोस कोरिया ने कहा कि वैश्विक विकास पहल समावेशी विकास और नवाचार को बढ़ावा देने जैसे सिद्धांतों पर काम करती है। यह सभी देशों के साथ समान व्यवहार करने, भेदभाव से बचने और साझा विकास को बढ़ावा देने पर जोर देती है। इसका उद्देश्य सभी देशों के सहयोग से एक बेहतर दुनिया बनाना है।

उन्होंने कहा कि जब सतत विकास के कई अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने की प्रगति उम्मीद से धीमी है, ऐसे में वैश्विक विकास पहल इन लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखने और उन्हें पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाती है। साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग को मजबूत करने और संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडे को तेजी से लागू करने में भी अहम भूमिका निभाती है।

कार्लोस कोरिया ने बताया कि वैश्विक विकास पहल के तहत चीन ने गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल बदलाव जैसे क्षेत्रों में अपने विकास के अनुभव दूसरे देशों के साथ साझा किए हैं। इसके अलावा, सहयोगी परियोजनाओं और वित्तीय सहायता के जरिए दक्षिण-दक्षिण सहयोग को भी बढ़ावा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक विकास पहल वैश्विक दक्षिण के देशों की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस प्रयास करती है। दक्षिण केंद्र भी इस पहल में भाग लेने और इसके कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है।

कार्लोस कोरिया के मुताबिक, वैश्विक विकास पहल को 130 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन हासिल है। इस साल जुलाई में पेइचिंग में आयोजित पहल की 5वीं वर्षगांठ से जुड़ी उच्चस्तरीय बैठक में भविष्य के विकास की दिशा पर भी चर्चा की गई।

अगले पांच वर्षों की प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए कोरिया ने कहा कि इस पहल के तहत जारी प्रयासों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और एकजुटता को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाना चाहिए।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/