Aapka Rajasthan

सीटीआईएल भर्ती 2026: कंसल्टेंट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, व्यापार और निवेश कानून केंद्र (सीटीआईएल) ने कानूनी पेशे में कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है। उनमें युवा पेशेवर (अनुभव के साथ/बिना) के 2, एसोसिएट के 2 और कंसल्टेंट (पीएचडी के साथ/बिना) के 1 पद शामिल हैं।
 
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर तक तय की है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सीटीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में पोस्ट के तहत दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ कानून, अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय कानून, पब्लिक पॉलिसी, डेटा साइंस, कॉस्ट अकाउंटिंग या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (या कानून में बैचलर डिग्री/खास 'यंग प्रोफेशनल' कैटेगरी के लिए मास्टर डिग्री) होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास पोस्ट के तहत प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित न्यूनतम एक से 8 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 50 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना भर्ती के समय के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 50,000 से 2,65,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीटीआईएल की ओर से चुने गए सभी उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। शुरुआत में यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस और जरूरतों के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी