क्राइम और सियासत का घातक खेल, 2 जुलाई से स्ट्रीम होगी तेलुगु सीरीज 'इसकापटनम'
मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। तेलुगु-भाषा की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'इसकापटनम' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यह 1990 के दशक के एक बंदरगाह शहर पर आधारित है, जहां व्यक्तिगत नुकसान, वफादारी, पारिवारिक झगड़ों और राजनीतिक संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी।
गुरुवार को सीरीज के मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि यह सीरीज 2 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
गैरी बीएच द्वारा निर्देशित सीरीज की कहानी को प्रशांत रागाथी ने लिखा है और इसके डायलॉग ताजुद्दीन सैयद ने लिखे हैं। इसमें समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील, नरेश अगस्त्य, मेरिन फिलिप, सुधाकर कोमाकुला, राजीव कनाकला, माइम गोपी, रोहिणी बनर्जी, ज्वाला कोटी, रवि वर्मा और राजा चेम्बोलु अहम भूमिकाओं में हैं। तमाडा मीडिया प्रोडक्शनंस के बैनर तले राहुल तमाडा और साईदीप रेड्डी बोरा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह सीरीज 2 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
प्राइम वीडियो के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड, निखिल मधोक, ने सीरीज को लेकर बताया, "हमारे पास साउथ की फिल्मों और सीरीज की एक बहुत बड़ी श्रृंखला है, जिसमें अलग-अलग भाषाओं, जॉनर और थीम की कहानियां हैं, जो भारत समेत दुनिया भर के अलग-अलग तरह के दर्शकों को पसंद आती है। हम इस सीरीज के जरिए इसे और भी बढ़ा रहे हैं। यह बदले की भावना से भरी एक जबरदस्त क्राइम कहानी है, जिसमें एक दिलचस्प कहानी के साथ-साथ कई परतों वाले और असल जिंदगी से जुड़े किरदार शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया, "यह सीरीज गैरी के बेहतरीन निर्देशन में समुथिरकानी और ऐश्वर्या की शानदार एक्टिंग और एक प्रतिभाशाली कास्ट के साथ इस रॉ और दिलचस्प दुनिया को स्क्रिन पर बहुत शानदार तरीके से दिखाया गया है। तमाडा एक बेहतरीन पार्टनर रहे हैं, जिनके साथ हमने एक ऐसी शानदार और असली प्रोडक्शन वाली कहानी बनाई है, जिसके बारे में हमें पूरा भरोसा है कि जब यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, तो दुनिया भर के दर्शक इसे पसंद करेंगे।"
तमाडा मीडिया प्रोडक्शन के राहुल तमाडा और साईदीप रेड्डी बोरा ने सीरीज को लेकर कहा, "'इसमें बदले की भावना वाली थ्रिलर का जोश और जुनून है, लेकिन असल में यह कहानी निजी नुकसान, वफादारी, पारिवारिक झगड़ों और राजनीतिक टकराव के बारे में है। हमें लगता है कि ये विषय दुनिया भर के दर्शकों के लिए दिलचस्प और मनोरंजक होंगे। यह सीरीज असलियत पर आधारित है। इसमें पोर्ट टाउन को फिर से बनाने से लेकर किरदारों और कहानी तक, हर चीज एक शानदार और दिलचस्प कहानी कहने के अनुभव में योगदान देती है।"
--आईएएनएस
एनएस/एबीएम
