Aapka Rajasthan

काउबॉय हैट में पिता-बेटे की जोड़ी ने जीता दिल, सलमान बोले-पिता हैं असली हीरो

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पिता सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया।
 

मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सलमान खान अपने पिता और मशहूर लेखक सलीम खान के साथ काफी अच्छा रिश्ता है। गुरुवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पिता सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पिता पिता सलीम खान के साथ काउबॉय हैट वाली तस्वीरें शेयर कीं। सलमान ने बताया कि उनके पिता अब बिल्कुल ठीक हैं और 91 साल की उम्र में भी एकदम फिट हैं। अभिनेता ने लिखा, "हाउडी पार्टनर, 91 साल की उम्र में भी शान से जी रहे हैं, पिता तो पिता होते हैं। यही हैं असली हीरो, हम सबके बाप में बहुत दम है, वंदे मातरम। हर दिन एक नया दिन नहीं होता बल्कि जिंदगी का एक दिन कम होता है, समझे आप लोग? भगवान बड़ा मेहरबान है।"

सलमान खान द्वारा पिता के साथ पोस्ट की गई तस्वीरों को फैंस और इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से जमकर प्रतिक्रिया मिल रही है। डब्बू मलिक, शिल्पा शिरोडकर समेत कई सेलेब्स अभिनेता की पोस्ट को लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की वजह से पूरा परिवार काफी परेशान हो गया था। फरवरी 2026 में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने और मामूली ब्रेन हैमरेज के कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें कुछ समय के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बाद में उनकी हालत में सुधार हुआ और वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पर आराम कर रहे हैं।

सलमान के छोटे भाई सोहेल खान ने रियलिटी शो में बताया था कि वह वक्त उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने बताया था कि अस्पताल में उनके पिता सेमी-कोमा में चले गए थे और वह लगातार उनके पास ही थे। जब डॉक्टरों ने कहा कि हम उन्हें खो भी सकते हैं, तो यह सुनकर उनका दिल बैठ गया था।

सलीम खान और सलमान का रिश्ता सिर्फ पिता-बेटे तक सीमित नहीं है बल्कि दोनों में गहरी दोस्ती भी है। सलीम साहब ने बच्चों को ऐसा माहौल दिया कि वे उनसे डरने के बजाय अपनी बात खुलकर रख सकें। सलमान खान आज भी मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के ठीक नीचे वाले फ्लैट में रहते हैं, ताकि वे हर समय अपने पिता के करीब रह सकें।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम