Aapka Rajasthan

कांग्रेस नेता वडेट्टीवार के बयान पर भड़की भाजपा, केसवन ने की निंदा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
 
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार के बयान पर भड़की भाजपा, केसवन ने की निंदा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की टिप्पणियां बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने अपने बयान के जरिए यह संकेत दिया है कि जैसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ, वैसा ही खतरा भारत के प्रधानमंत्री के लिए भी हो सकता है। केसवन ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय बताया।

भाजपा प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि वडेट्टीवार पहले भी विवादित दावे कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने 26/11 मुंबई हमलों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने शहीद अधिकारी हेमंत करकरे की मौत को लेकर सवाल उठाए थे और आतंकी अजमल कसाब की भूमिका पर संदेह जताया था। भाजपा ने इसे आतंकवाद और पाकिस्तान को “क्लीन चिट” देने जैसा बताया।

केसवन ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस तरह के बयानों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की राजनीति विभाजनकारी और खतरनाक मानसिकता को बढ़ावा देती है।

बता दें कि कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि नहीं, नहीं देखिए, जैसी करनी वैसी भरनी। जैसा करेगा वैसा भरेगा। उसने जो सत्ता में होते हुए, सर्वोच्च पद पर होते हुए, उसने पूरे दुनिया को, विश्व को जिस तरह से काबू करने के लिए, कब्जा करने के लिए हर देश को परेशान करने का काम किया, हर देश पर अपना नियंत्रण करने का काम किया और सब पूरा दुनिया हमारी गुलाम है। इस तरह की उसकी जो भाषा है, उसने देश को भी बर्बाद किया।

--आईएएनएस

एसएके/डीएससी