Aapka Rajasthan

'कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूरा विश्वास,' राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी पर बोलीं आराधना मिश्रा

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। वह कुछ देर में लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, क्योंकि आज सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी होनी है।
 

लखनऊ, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। वह कुछ देर में लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, क्योंकि आज सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में उनकी पेशी होनी है।

राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं।

इस दौरान आईएएनएस से बात करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी आज सुल्तानपुर जाएंगे। उनकी लीगल प्रोसिडिंग का वर्डिक्ट है और हमें अपनी न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। उसी सिलसिले में राहुल गांधी आ रहे हैं। कई दिनों बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश आ रहे हैं और हम सब लोग उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला चुनाव से संबंधित नहीं है, बल्कि एक लीगल प्रोसिडिंग है। जब भी कोर्ट में तारीख रही है, राहुल गांधी आए हैं। उनका इस देश के संविधान और न्यायपालिका में पूरा विश्वास है।

आराधना मिश्रा ने कहा कि हम सब लोगों का इस देश के संविधान और लोकतंत्र में पूरा विश्वास है। कांग्रेस पार्टी का विश्वास हमेशा से संविधान में रहा है। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।

बता दें कि सुल्तानपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट आज सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ 8 साल पुराने मानहानि के एक मामले में अपना फैसला सुनाएगी। यह मामला 2018 का है, जब राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी को लेकर सुल्तानपुर के एक स्थानीय भाजपा नेता ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई इतने वर्षों से चल रही थी।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस