Aapka Rajasthan

कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में जागरूकता फैलना के लिए आयोजित होगा कार्यक्रम: पीटी उषा

तिरुवनंतपुरम, 23 जून (आईएएनएस)। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा ने कहा है कि हम एशियन गेम्स से पहले एक फन रन आयोजित करना चाहते हैं। इसका उद्देश्य एशियन गेम्स के बारे में जागरूकता फैलाना है।
 
आईएएनएस से बात करते हुए पीटी उषा ने कहा, "हर एशियन गेम्स से पहले, एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) एशियाई देशों के लिए एक फन रन का आयोजन करता था। भारत में इस तरह का आयोजन अब तक नहीं हुआ है। हो सकता है कि हमसे आयोजन के बारे में पूछा गया हो, लेकिन किसी कारणवश आयोजन नहीं हुआ हो। इस बार उन्होंने हमसे पूछा। आईओए भारत में इसे आयोजित करना चाहता था।"

उन्होंने कहा, "मैंने केरल ओलंपिक एसोसिएशन से बात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष इसे आयोजित करने के लिए तैयार हो गए। इसका आयोजन के पीछे हमारा लक्ष्य एशियन गेम्स के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह हमेशा एक अच्छी बात होती है। इसमें करीब 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स और उसकी महत्ता के बारे में जानना चाहिए। 100 प्रतिभागियों को पदक भी दिया जाएगा, ताकि उनमें कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर प्रेरणा जगे। इस दौरान कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।"

आईओए अध्यक्ष ने कहा कि ओसीए के अधिकारी, जापान के आयोजन समिति के लोग आ रहे हैं। राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं।

पीटी उषा ने कहा, "यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि यह कार्यक्रम पहली बार भारत में और केरलम के तिरुवनंतपुरम में आयोजित हो रहा है। आईओए प्रमुख के रूप में इस कार्यक्रम के आयोजन की मुझे बहुत खुशी है। हमें सभी का सहयोग मिल रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह कार्यक्रम सफल होगा।"

बता दें कि पीटी उषा का गृह राज्य केरलम है।

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है।

--आईएएनएस

पीएके