‘कॉकरोच जनता पार्टी’ लोकतंत्र को कमजोर करने की रच रही साजिश: मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) और उसके पीछे की राजनीतिक मानसिकता पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानकार देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।
नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए नकवी ने कहा, “यह एक बहुत ही सोची-समझी साजिश और उसके पीछे की मानसिकता का नतीजा है। इस सोची-समझी साजिश में देश के लोकतंत्र को अस्थिर करने, बदनाम करने और तबाह करने की कोशिश की जा रही है।”
नकवी ने आगे कहा कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक सोची-समझी साजिश का परिणाम है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “वे ऐसी हिंसक अराजकता से एक जीवंत लोकतंत्र को नहीं हरा सकते।
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इसे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने, बदनाम करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने की एक सुनियोजित साजिश है।
उनके अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी जैसी ताकतें लोकतंत्र की मजबूती को चुनौती देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ये प्रयास विफल होंगे।
मुख्तार अब्बास नकवी ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जब जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी जनादेश दिया था, उस समय देश गंभीर संकटों से जूझ रहा था। आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां चरम पर थीं।
उन्होंने कहा, “जब 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना जनादेश दिया था, तब हालात बेहद खराब और संकटपूर्ण थे। उन तमाम चुनौतियों चाहे वे बाहरी संघर्ष हों या आंतरिक बाधाएं पर पार पाते हुए, बिना रुके और बिना थके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक स्थिर और मजबूत सरकार दी।”
नकवी ने दावा किया कि मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में भारत ने न केवल आंतरिक स्थिरता हासिल की है, बल्कि वैश्विक पटल पर भी अपनी साख बढ़ाई है।
भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल राष्ट्रहित से ऊपर अपनी संकीर्ण राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और ऐसी साजिशों का कोई असर नहीं होगा।
--आईएएनएस
एसएके/डीएससी
