सीएनपी नासिक में जॉब का चांस, सुपरवाइजर समेत 534 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की एक इकाई, करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी नासिक) ने सुपरवाइजर समेत कुल 534 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
सीएनपी नासिक ने जिन 534 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें सुरक्षा अधिकारी, सुपरवाइजर (टीओ-इंस्ट्रूमेंटेशन), सुपरवाइजर (आधिकारिक भाषा), सचिव सहायक, कलाकार (ग्राफिक डिजाइन) और जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन) के 1-1; कल्याण अधिकारी, जूनियर तकनीशियन (स्टोर), जूनियर तकनीशियन (एयर कंडीशनिंग), जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग) और जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) के 2-2; सुपरवाइजर (टीओ-एसी), सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री), सुपरवाइजर (मैकेनिकल/एयर कंडीशनिंग), सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स), सुपरवाइजर (टीओ-सिविल), जूनियर तकनीशियन (मैकेनिक मशीन टूल रखरखाव/फिटर), जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री - अटेंडेंट ऑपरेटर) और जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री - प्रयोगशाला सहायक) के 3-3; सुपरवाइजर (आईटी) के 6; सुपरवाइजर (टीओ-मैकेनिकल) के 7; सुपरवाइजर (टीओ-इलेक्ट्रिकल) और जूनियर तकनीशियन (मशीनिस्ट) के 8-8; सुपरवाइजर (टीओ-इलेक्ट्रॉनिक्स) के 9; जूनियर तकनीशियन (विद्युत) के 12; जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 15; जूनियर तकनीशियन (फिटर) के 20; जूनियर कार्यालय सहायक के 22; सुपरवाइजर (टीओ-प्रिंटिंग) के 25; सुपरवाइजर (तकनीकी-नियंत्रण) के 27; जूनियर तकनीशियन (मुद्रण) के 108; और जूनियर तकनीशियन (नियंत्रण) के 227 पद शामिल हैं।
सीएनपी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 19 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,780 से 1,03,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएनपी नासिक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्टेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
--आईएएनएस
डीके/डीकेपी
