Aapka Rajasthan

विश्व दुग्ध दिवस : सीएम योगी, धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। विश्व दुग्ध दिवस आज 1 जून को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
 
विश्व दुग्ध दिवस : सीएम योगी, धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। विश्व दुग्ध दिवस आज 1 जून को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और इस क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है। विश्व दुग्ध दिवस की शुरुआत वर्ष 2001 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य दूध के पोषण महत्व, डेयरी किसानों की मेहनत और दुग्ध उद्योग की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस बार का थीम दूध को स्वस्थ आहार और स्थायी विकास से जोड़कर देखने पर केंद्रित है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुग्ध क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने लिखा, "विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सभी दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दूध न केवल एक संपूर्ण आहार है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और एक स्वस्थ समाज की भी एक सुदृढ़ नींव है। उन मेहनती किसानों, पशुपालकों और डेयरी संचालकों को नमन, जो पोषण, स्वास्थ्य और समृद्धि की इस श्वेत धारा को हर घर तक पहुंचाते हैं।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, "सभी प्रदेशवासियों को ‘विश्व दुग्ध दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे परिश्रमी पशुपालक भाई-बहनों ने मध्य प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना दिया है। हमारी सरकार भी गौ-संरक्षण, गौशालाओं के निर्माण और डेयरी सेक्टर के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे किसान और पशुपालक बंधुओं के पुरुषार्थ से राज्य शीघ्र ही ‘मिल्क कैपिटल’ बनेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पशुपालकों की मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुपालकों की आय वृद्धि और पशुधन संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

राजस्थान सरकार ने आधिकारिक रूप से संदेश जारी करते हुए कहा, "'विश्व दुग्ध दिवस' के अवसर पर सभी पशुपालकों और डेयरी व्यवसाय से जुड़े भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं! राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्यरत है कि प्रत्येक नागरिक को शुद्ध एवं पौष्टिक दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हों और डेयरी क्षेत्र का आधुनिकीकरण हो। आज से ही अपने आहार में दूध को शामिल करें और एक स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आप सभी को विश्व दुग्ध दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। दूध न केवल हमारे पोषण और स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। हमारी सरकार प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा दुग्ध व्यवसाय को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।"

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लिखा, "विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर, सभी पशुपालकों, खाद्य प्रदाताओं और डेयरी सहकारी समितियों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों की बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं! आज भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है, और इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है... स्वयं सहायता समूहों की बढ़ती भागीदारी, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को नई शक्ति प्रदान कर रही है।"

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दूध स्वास्थ्य, पोषण और समृद्धि का आधार है। उन्होंने दुग्ध उत्पादन से जुड़े सभी मेहनतकशों का सम्मान करने और पोषणयुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

--आईएएनएस

एससीएच/एएस