Aapka Rajasthan

सीएम सम्राट चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की ब्रांडिंग के निर्देश

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सिविल विमानन विभाग, सूचना जनसम्पर्क विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
सीएम सम्राट चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की ब्रांडिंग के निर्देश

पटना, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को सिविल विमानन विभाग, सूचना जनसम्पर्क विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जन संपर्क विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों की पहचान करने और इसके संबंध में पर्यटकों तक सहज और सरल ढंग से जानकारी पहुंचाने की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत कार्य किए गए हैं और राष्ट्रीय स्तर पर उसकी ब्रांडिंग अच्छे ढंग से होनी चाहिए। बिहार में किए गए बेहतर कार्यों को लोग जानें और समझें। राज्य के बाहर बिहार का मजबूत ढंग से ब्रांडिंग हो। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग रियल टाइम मॉनीटरिंग के लिए अच्छे ढंग से करने की भी उन्होंने बात कही। नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पंचायती राज विभाग विशेष रूप से इस पर कार्य शुरू करें।

उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन को चिह्नित कर विज्ञापन आदि के लिए उपयोग करें ताकि रेवेन्यू जेनरेट हो सके। सरकार के संसाधनों का सही उपयोग हो, यह हम सभी के लिए जरूरी है।

समीक्षा के दौरान सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचंद्र देवरे ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार सरकार के सिविल विमानन विभाग द्वारा राज्य में हवाई अवसंरचना के समग्र विकास एवं अंतर्राष्ट्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एरोसिटी के विकास की दिशा में भी ठोस पहल की जा रही है, जिसके अंतर्गत प्रमुख हवाई अड्डों के आसपास वाणिज्यिक, आतिथ्य, लॉजिस्टिक्स एवं पर्यटन आधारित अवसंरचना विकसित करने की योजना है। साथ ही, राज्य के छोटे एवं क्षेत्रीय हवाई अड्डों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सभी जिलों में हवाई अड्डों के विकास को लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर हवाई संपर्कता प्राप्त होगी तथा क्षेत्रीय संतुलित विकास को गति मिलेगी। बिहार सरकार राज्य में हवाई संपर्कता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन एवं निवेश को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न हवाई अड्डों के विकास, एरोसिटी परियोजनाओं एवं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत से राज्य की आर्थिक एवं पर्यटन क्षमता को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम करने के लिए भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच