Aapka Rajasthan

सीएम मान ने वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतने वाले जगशेर सिंह से मुलाकात की

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र में आयोजित वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जगशेर सिंह खंगुरा से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। 15 साल की उम्र में पदक जीतकर जगशेर ने देश और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।
 

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र में आयोजित वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले जगशेर सिंह खंगुरा से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। 15 साल की उम्र में पदक जीतकर जगशेर ने देश और पंजाब का नाम पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।

सीएम मान ने मुलाकात के दौरान जगशेर सिंह और उनके परिवार को इस कामयाबी के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए शुभकामनाएं दीं।

पूर्व में भगवंत मान ने एक्स पर भी जगशेर को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "उन्होंने लिखा, "पंजाब और पंजाब में बैडमिंटन के लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि नाभा के जगशेर सिंह खंगुरा ने मिस्र में हुई वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। यह कामयाबी हासिल करने वाले जगशेर पंजाब के पहले खिलाड़ी हैं। इस होनहार खिलाड़ी, उनके माता-पिता और उनके कोच को दिल से बधाई।"

जगशेर सिंह खंगुरा को इंडोनेशिया के रादित्य बायू वर्धना के खिलाफ लड़कों के सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, खंगुरा ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की और मैच को निर्णायक बना दिया, लेकिन 49 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें 6-15, 15-13, और 3-15 से हार का सामना करना पड़ा।

खंगुरा ने चीनी ताइपे के युआन-स्यू झुआंग को हराकर लड़कों के सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। पंजाब के खंगुरा झुआंग को 48 मिनट में 6-15, 17-15, 15-12 से हराकर पोडियम पर जगह बनाने वाले भारत के नौवें बॉयज एकल खिलाड़ी बन गए।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी रितिन खन्ना ने इस परफॉर्मेंस को एक ऐतिहासिक उपलब्धि और पंजाब के लिए गर्व का पल बताया था। उन्होंने जगशेर के वर्ल्ड जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने पहले साल में मेडल जीतने की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है जो बहुत कम भारतीय खिलाड़ियों ने हासिल की है।

--आईएएनएस

पीएके