Aapka Rajasthan

सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का किया शुभारंभ

गांधीनगर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में 6 से 8 अगस्त के दौरान आयोजित हो रहे ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रेरक उपस्थिति में शुभारंभ कराया।
 

गांधीनगर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में 6 से 8 अगस्त के दौरान आयोजित हो रहे ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रेरक उपस्थिति में शुभारंभ कराया।

गुजरात में दो दशकों से आयोजित हो रहे इस फेयर में राज्य की टूरिज्म इकोसिस्टम को वेग देने के लिए बी2बी ट्रैवल ट्रैड एग्जीबिशन से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इतना ही नहीं, पर्यटन स्थलों के प्रोत्साहन, व्यावसायिक सहभागिता को गति प्रदान करने तथा पर्यटन क्षेत्र के होल्डर्स को एक-दूसरे से जोड़ने का भी माध्यम बना है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस संदर्भ में राज्य के पर्यटन स्थलों तथा पर्यटन विकास की संभावनाओं को विश्व के समक्ष अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में भी यह फेयर प्रेरक सिद्ध होगा। ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर-2026 के इस संस्करण में 900 से अधिक प्रदर्शक तथा विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग भाग ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यटन गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत का जो विचार दिया है, उसे यह टीटीएफ साकार करता है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन किए जाने के अवसर पर गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे तथा उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी सहभागी हुए।

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा अन्य महानुभावों ने एग्जीबिशन का अवलोकन करते हुए उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा सहित विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।

उन्होंने स्टॉल संचालकों से बातचीत कर संबंधित राज्यों की पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

--आईएएनएस

एसके/