Aapka Rajasthan

सिंटा विवाद पर पद्मिनी कोल्हापुरे-पूनम ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी, चोरी के आरोपों पर दिया करारा जवाब

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) कार्यकारी समिति के चुनाव में मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने सबसे अधिक 604 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। उनके ठीक बाद अभिनेत्री पूनम ढिल्लों 601 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
 

मुंबई, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) कार्यकारी समिति के चुनाव में मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने सबसे अधिक 604 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की है। उनके ठीक बाद अभिनेत्री पूनम ढिल्लों 601 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।

जीत के बाद दोनों अभिनेत्रियों ने आईएएनएस से खास बातचीत की और सिंटा में चल रहे विवादों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर अपनी राय रखी। पद्मिनी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में उन सभी वोटर्स का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने भारी मतदान से अभिनेत्री को जीत दिलाई। उन्होंने कहा, "ये मेरा सर्टिफिकेट है और मैं सारे वोटर्स का धन्यवाद अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया और नंबर1 स्थान पर पहुंचाया। हालांकि मैं यह साफ करना चाहती हूं कि यहां पर कोई भी नंबर 1 या आखिरी नहीं है।"

उन्होंने कहा, "जिन कठिनाइयों को पार करते हुए सभी सहस्यों ने हमारा साथ दिया, यह अपने आप में ही उनकी जीत है। तो मुझे नहीं लगता है कि किसी को दुख होगा और हम साथ ही हैं।" अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने जीत की खुशी का जश्न मनाते हुए कहा कि कोई कुछ भी कहे, हमारी कमेटी तो बन गई। उन्होंने कहा, "हमारी इस कमेटी में 15 हार्डवर्किंग सदस्य हैं। हालांकि, कुछ ऐसे मेंबर्स रह गए हैं, जो बहुत अच्छा काम करते थे लेकिन 15 लोगों की कमेटी बननी थी।"

दरअसल, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के विवाद के दौरान अभिनेत्री उपासना सिंह और कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे पर संगठन के जरूरी दस्तावेज और सामान गैरकानूनी तरीके से हटाने व चोरी के आरोप लगाए थे।

इस पर बात करते हुए पूनम ढिल्लों ने कहा, "उन्हें समझना होगा कि हमने एफडी क्यों तोड़ी थी। उन्होंने हमारे सारे बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया था और उसका होना बेहद जरूरी थी। हमारी ऑर्गनाइजेशन, वेल्फेयर समेत सभी के लिए अकाउंट का होना बेहद आवश्यक था। असल में उनको ऐसा लगा था कि अगर वह हमारे फंड्स बंद कर देंगी, तो हम कुछ काम नहीं कर पाएंगे और हमारी कमेटी उस समय काम करने में लगी थी। कोई निजी कामों के लिए पूनम ढिल्लो या पद्मिनी कोल्हापुरे ने इसे नहीं तोड़ा था और न ही किसी मेंबर ने इसे अपने अकाउंट में रुपये डाले थे। जो रुपये खर्च किए गए हैं, वह लिखित है। हम हर महीने रुपये देते थे और अभी हर महीने रुपये जा रहे थे। कहा- क्या रुपये जा रहे हैं, यह सब हमें बताना होता था।

सिंटा में 3 वर्षों के कार्यकाल को लेकर अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने कहा, "हम अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं करते हैं। एजीएम होती है, फिर रेजोल्यूशन पास होते हैं। उसके बाद ही उन चीजों में बदलाव होता है। वो कॉन्स्टिट्यूशन रजिस्ट्रार के पास जाता है, फिर स्टैम्प होता है, तभी कोई बदलाव लागू होता है और ये निर्णय एजीएम ने 2025 में लिया था। उस समय उपासना ही सेक्रेटरी थीं, उन्होंने ही खड़े होकर इसका ऐलान किया था।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम