Aapka Rajasthan

सीआईआईई में मनाया गया 27वां चीन पत्रकार दिवस

बीजिंग, 8 नवंबर (आईएएनएस)। चीन में हर वर्ष 8 नवंबर को पत्रकार दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर आज शांगहाई में आयोजित नौवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) के दौरान 27वें चीन पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
इस कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय आयात एक्सपो के बीच पत्रकारिता की भूमिका, उसकी जिम्मेदारियों और बदलते मीडिया परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान किया। दुनिया के अलग-अलग देशों से आए पत्रकारों के लिए यह अवसर अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे के काम को समझने का भी माध्यम बना।

आज के दौर में पत्रकारिता केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों, समाजों और संस्कृतियों के बीच संवाद स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। खासकर सीआईआईई जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए पत्रकार वैश्विक व्यापार, तकनीक, नवाचार और आर्थिक सहयोग से जुड़ी गतिविधियों को दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

27वां चीन पत्रकार दिवस इस बात को भी रेखांकित करता है कि बदलती तकनीक और डिजिटल मीडिया के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। सही, संतुलित और विश्वसनीय जानकारी लोगों तक पहुंचाना आज भी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है।

सीआईआईई जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पत्रकार दिवस का आयोजन इस बात का प्रतीक है कि वैश्विक संवाद और आपसी समझ को मजबूत बनाने में मीडिया की भूमिका कितनी अहम है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/