Aapka Rajasthan

'यह चुनाव तय करेगा हम आगे बढ़ेंगे या पीछे', कमल हासन ने तमिलनाडु के मतदाताओं से की अपील

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से अपील की है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने और सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह किया।
 
'यह चुनाव तय करेगा हम आगे बढ़ेंगे या पीछे', कमल हासन ने तमिलनाडु के मतदाताओं से की अपील

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से अपील की है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने और सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह किया।

तमिलनाडु चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट करते हुए तमिल भाषा और तमिलनाडु की पहचान की रक्षा पर जोर दिया। कमल हासन ने मतदाताओं से मतदान के लिए सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट देने की अपील की।

कमल हासन ने वीडियो में कहा, “वोटर आईडी वाले तमिलनाडु के सभी लोगों को मेरा नमस्ते। मैं आपसे एक तमिलनाडु निवासी के रूप में बात कर रहा हूं, जो तमिल के बारे में सोचता है। यह चुनाव सिर्फ एक पार्टी का नहीं, बल्कि दक्षिण और उत्तर के बीच का चुनाव है। यह तय करेगा कि तमिलनाडु का भविष्य चेन्नई में तय होगा या दिल्ली से निर्देश मिलेंगे।”

कमल हासन ने पिछले पांच वर्षों में तमिलनाडु सरकार की उपलब्धियों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में तमिलनाडु टॉप पर है। उन्होंने द्रविड़ मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन एक बार फिर राज्य का नेतृत्व करने के योग्य हैं।

उन्होंंने डीएमके की उपलब्धियों का हवाला देते हुए कहा कि इतिहास साबित करता है कि यह पार्टी तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। उन्होंने नेताओं का जिक्र करते हुए कहा, “पेरियार ने हमें सेल्फ-रिस्पेक्ट दी, अन्ना ने इसे राजनीतिक आवाज दी और कलैगनार ने अपनी बुद्धिमत्ता से तमिल पहचान की रक्षा की।

कमल हासन आगे कहते नजर आए, “स्टालिन आज फेडरलिस्ट सोच के संरक्षक हैं। अलग-अलग नेता, अलग-अलग दौर, लेकिन नारा एक ही है- तमिल और तमिलनाडु कभी नहीं झुकेगा।”

कमल हासन ने वेलफेयर स्कीम्स को जारी रखने और तमिलनाडु को विश्व स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं से उगते सूरज के चुनाव चिह्न पर भारी मतों से वोट देने की अपील की। हासन ने कहा कि चुनाव का दिन 23 अप्रैल है। उन्होंने सभी से सुबह जल्दी पोलिंग बूथ पर जाकर अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने की बात कही। साथ ही उन्होंने वोट देते समय बिना किसी पूर्वाग्रह के सोच-समझकर फैसला करने की सलाह दी।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी