Aapka Rajasthan

चुनाव के दौरान ही भाजपा को घुसपैठिए नजर आते हैं: अखिलेश प्रसाद सिंह

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। असम में घुसपैठियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं तो घुसपैठिए याद आते हैं।
 
चुनाव के दौरान ही भाजपा को घुसपैठिए नजर आते हैं: अखिलेश प्रसाद सिंह

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। असम में घुसपैठियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं तो घुसपैठिए याद आते हैं।

आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने घुसपैठियों का मुद्दा उठाया। देश की जनता जानना चाहती है कि बिहार से कितने घुसपैठियों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, भाजपा को उस राज्य में घुसपैठिए याद आने लगते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे असम में हों या पश्चिम बंगाल में, घुसपैठियों का मुद्दा अचानक सामने आ जाता है।

भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर भाजपा को घुसपैठिए नजर आते हैं तो कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं? कांग्रेस या कोई भी विपक्षी पार्टी सरकार को कार्रवाई करने से नहीं रोक रही है। वे 11-12 साल से सत्ता में हैं और अमित शाह 5-7 साल से गृह मंत्री हैं। उन्हें घुसपैठियों को निकालने से कौन रोक रहा है? उन्हें हटा देना चाहिए, लेकिन यह मुद्दा सिर्फ चुनावों के दौरान उठाया जाता है और लोग यह बात अच्छी तरह समझते हैं। कांग्रेस सांसद के तौर पर हम तो कहते हैं कि केंद्र सरकार भारत से घुसपैठियों को बाहर निकाले। बिहार में भी घुसपैठियों की बात हुई। एसआईआर के बाद कितने घुसपैठिए निकाले गए?

उन्नाव रेप केस के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस फैसले से न सिर्फ पीड़िता के परिवार को बल्कि पूरे देश को राहत मिली है। जिस तरह से हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया था, उससे सब हैरान थे। अब कम से कम लोगों को थोड़ी शांति मिली है।

देहरादून में छात्र की हत्या मामले पर उन्होंने कहा कि कोई भी हत्या होती है, तो प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सच को सामने लाना चाहिए।

भाजपा के दावे पर कि कांग्रेस दो खेमों में बंट गई है- प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के खेमों में, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा खुद बंटी हुई है। एक तरफ गृह मंत्री अमित शाह का खेमा है, दूसरी तरफ पीएम मोदी का खेमा। कांग्रेस पार्टी में कोई खेमा नहीं है। सर्वमान्य नेता राहुल गांधी हैं और उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस चल रही है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी