चोंगक्वानछुन मंच में चीन की नवाचार क्षमता दिखी
बीजिंग, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। वर्ष 2026 चोंगक्वानछुन मंच का वार्षिक सम्मेलन कुछ दिन पहले चीन की राजधानी पेइचिंग में समाप्त हुआ। मंच का विषय तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का गहन एकीकरण था। 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों के हजार से ज्यादा मेहमानों ने इसमें भाग लिया।
चोंगक्वानछुन मंच के वार्षिक सम्मेलन के दौरान 560 से ज्यादा अत्याधुनिक वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियां दिखाई गईं। इससे लोगों को भविष्य में उद्योग की समृद्ध जीवन शक्ति और अनंत आकर्षण महसूस करने का अवसर मिला।
एल्सेवियर के वैश्विक शैक्षणिक संबंधों के उपाध्यक्ष एंडर्स कार्लसन एआई की व्यापक मौजूदगी से बहुत प्रभावित हुए। वहीं, इतालवी कंपनी हैहे टेक्नोलॉजी इनोवेशन के अध्यक्ष और सह-संस्थापक विन्सेन्जो लिपार्डी ने कहा कि चोंगक्वानछुन मंच बड़े अंतर्राष्ट्रीय असर वाली नवाचार की खिड़की बन गया है। इससे चीन में विकास की उपलब्धियां दिखाई देती हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी डेटा समिति की अंतर्राष्ट्रीय डेटा नीति समिति के सह-अध्यक्ष हुसैन शेरिफ ने पहली बार चोक्वानछुन मंच में भाग लिया। उन्होंने कहा कि चीन ने उच्च स्तरीय नवाचार क्षमता और औद्योगिक शक्ति दिखाई। सभी तरह की नई विचारधारा के प्रति चीन खुला रवैया अपनाता है। खुलापन नवाचार का एकमात्र रास्ता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
