Aapka Rajasthan

चीनी वीआर फिल्म वेनिस इमर्सिव के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित

बीजिंग, 13 सितंबर (आईएएनएस)। 83वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शनिवार को इटली के वेनिस स्थित लिडो द्वीप पर संपन्न हुआ। इसी दिन चीनी वीआर लघु फिल्म ‘पिजन रिंग’ को ‘वेनिस इमर्सिव ग्रैंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
 

बीजिंग, 13 सितंबर (आईएएनएस)। 83वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शनिवार को इटली के वेनिस स्थित लिडो द्वीप पर संपन्न हुआ। इसी दिन चीनी वीआर लघु फिल्म ‘पिजन रिंग’ को ‘वेनिस इमर्सिव ग्रैंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

शनिवार शाम आयोजित समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार डेनिश निर्देशक मे एल-तौखी की फिल्म ‘वुमन अननोन’ को दिया गया। वहीं, ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार दक्षिण कोरियाई निर्देशक ली चांग-डोंग की फिल्म ‘पॉसिबल लव’ को मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार इल्या खेरझानोव्स्की को उनकी फिल्म ‘डीएयू’ के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘वुमन अननोन’ में अभिनय करने वाली मैथिल्ड आर्सेल को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’ में अभिनय करने वाले जॉन माल्कोविच को दिया गया।

इस महोत्सव में चीनी फिल्मों और रचनाओं ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चीनी वीआर लघु फिल्म ‘पिजन रिंग’ ने 12 सितंबर को ‘वेनिस इमर्सिव सेक्शन’ का शीर्ष पुरस्कार, यानी ‘वेनिस इमर्सिव ग्रैंड अवार्ड’ जीता। फिल्म में एक दादा और पोती की खोई हुई कबूतर की अंगूठी तलाशने की कहानी के जरिए चीनी आम परिवारों में यादों और पारिवारिक स्नेह को दर्शाया गया है।

बता दें कि 83वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2 सितंबर को शुरू हुआ था। इसमें मुख्य प्रतिस्पर्धा, ओरिज़ॉन्टी और वेनिस इमर्सिव समेत कई प्रमुख खंड शामिल थे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/