Aapka Rajasthan

चीनी तटरक्षक बल ने थाईवान द्वीप के पूर्व में स्थित समुद्री क्षेत्र में कानून प्रवर्तन गश्ती की

बीजिंग, 4 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी तटरक्षक बल के प्रवक्ता च्यांग लुए ने कहा कि चीनी तटरक्षक बल के श्यूशान जहाज बेड़े ने 4 जुलाई को ताईशान जहाज बेड़े का स्थान लेकर चीन के थाईवान द्वीप के पूर्व में स्थित समुद्री क्षेत्र में कानून प्रवर्तन गश्ती की।
 
बताया जाता है कि जून महीने में ताईशान जहाज बेड़े ने संबंधित समुद्री क्षेत्रों में गश्ती, सत्यापन, मत्स्य संरक्षण और बचाव कार्य जारी रखा। इसका उद्देश्य सामान्य नेविगेशन और कार्य की गारंटी के साथ थाईवान बंधुओं समेत चीनी मछुआरों के कानूनी हितों और जान माल की सुरक्षा की रक्षा करना है।

चीनी तटरक्षक बल लगातार चीन के समुद्र प्रशासनिक जल क्षेत्रों में कानून प्रवर्तन गश्ती मजबूत करेगा और देश की प्रभुसत्ता तथा समुद्री अधिकारों व हितों की दृढ़ रक्षा करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/