चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन वैश्विक दक्षिण के लिए शांति की नई खिड़की खोलेगा: चीनी शिक्षाविद्
बीजिंग, 17 नवंबर (आईएएनएस)। 33वां एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन शनचन में आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन से अलग होकर चीन, रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति त्रिपक्षीय वार्ता करेंगे, जिस ने व्यापक ध्यान खींचा है। चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के छोंगयान वित्त अध्ययन केंद्र के निदेशक वांग वन ने एक आलेख में बताया कि विश्व के विभिन्न देशों की जनता के लिए यह शिखर सम्मेलन पूरे विश्व के लिए शांति की एक नई खिड़की खोलेगा।
वांग के विचार में, पिछले कई दशकों में ग्लोबल साउथ का सबसे दर्दनाक अनुभव बड़े देशों के साथ ज़बरदस्ती प्रतियोगिता में शामिल होना रहा है। इस समूह प्रतियोगिता से आर्थिक बँटवारा, सप्लाई चेन में अस्थिरता और लंबे समय तक क्षेत्रीय टकराव होता है। बहुत विकासशील देशों को प्रमुख देशों के बीच पक्ष लेना पड़ता है। इससे जनजीवन सुधारने और औद्योगीकरण का मूल्यवान संसाधन बर्बाद किया जाता है।
वांग ने बताया कि आने वाली तीन प्रमुख देशों की बैठक का उद्देश्य बड़े देशों द्वारा विश्व अर्थव्यवस्था पर एकाधिकार करना नहीं है। इसके विपरीत वह बड़े देशों के सहअस्तित्व का नया रास्ता निकालने की पहल है। इस नये रास्ते पर मतभेद नियंत्रित किया जा सकेगा, प्रतिस्पर्द्धा सीमित होगी और शांति प्रतीक्षित है।
वांग के विचार में इस त्रिपक्षीय वार्ता का सब से बड़ा महत्व शायद एक ठोस निर्णय नहीं है, बल्कि बड़े देशों के आपस में वार्तालाप का तंत्र स्थापित करना और बुनियादी समानताएं संपन्न करना है। यह अधिक देशों में शांति के लाभ लाएगा और आधुनिक बनने की कोशिश कर रहे प्रत्येक विकासशील देश के लिए अधिक स्थिर बाहरी वातावरण प्रदान करेगा।
इस मामले में तीनों राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत का तीनों पक्षों के बीच सम्बंधों से कहीं अधिक प्रभाव पड़ेगा। यह एक अधिक निष्पक्ष, संतुलित और शांतिपूर्ण बहुध्रुवीय दुनिया के लिए एक आवश्यक नींव रखेगा।
(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
