Aapka Rajasthan

चाइना रेलवे ने इस साल के पहले सात महीनों में 2.8 अरब यात्रियों को सेवा दी

बीजिंग, 16 अगस्त (आईएएनएस)। चाइना स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी लिमिटेड के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत से ही रेलवे विभाग ने यात्रियों की विविध यात्रा आवश्यकताओं के अनुरूप सक्रिय रूप से अनुकूलन किया है और यात्री परिवहन को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया है। जनवरी से जुलाई तक,चाइना रेलवे ने 2.8 अरब यात्रियों का परिवहन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.1 प्रतिशत अधिक है और इसी अवधि के लिए एक नया रिकॉर्ड है।
 
पहले सात महीनों में रेलवे विभाग ने नई लाइनों और स्टेशनों का पूर्ण उपयोग करते हुए क्षमता में वृद्धि की। राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली ने औसतन प्रतिदिन 11462 यात्री ट्रेनों का संचालन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 571 ट्रेनें या 5.2 प्रतिशत अधिक है।

सीमा पार यात्री परिवहन के संदर्भ में, क्वांगचो-शेन्जेन-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे ने 200.49 लाख सीमा पार यात्रियों, और चीन-लाओस रेलवे ने 2.14 लाख सीमा पार यात्रियों को सेवा दी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 11.5 प्रतिशत और 38.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

राष्ट्रीय वीजा-मुक्त पारगमन नीति के कारण यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रेलवे विभाग ने सक्रिय रूप से अनुकूलन किया, जिससे विदेशी यात्रियों को सुविधा मिली। राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली ने 148.52 लाख विदेशी यात्रियों का परिवहन किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 32.5 प्रतिशत की वृद्धि है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/