चीन ने संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह 26ए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया
बीजिंग, 23 जून (आईएएनएस)। चीन ने मंगलवार सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत स्थित वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-7 मॉडिफाइड रॉकेट के जरिए संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह 26ए का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। प्रक्षेपण के बाद उपग्रह निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया, जिसके साथ यह मिशन पूरी तरह सफल रहा।
Jun 23, 2026, 19:47 IST

इस उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से उपग्रह संचार, रेडियो और टेलीविजन प्रसारण, डेटा ट्रांसमिशन तथा संबंधित तकनीकी परीक्षणों के लिए किया जाएगा।
बता दें कि यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के प्रक्षेपण यानों की 653वीं उड़ान थी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/