Aapka Rajasthan

बीजिंग में ईरानी विदेश मंत्री अराघची की चीनी समकक्ष से मुलाकात, 'अधिकारों की रक्षा' का मिला भरोसा

बीजिंग, 16 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के विदेश मंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की सेंट्रल कमेटी के पॉलिटिकल ब्यूरो सदस्य वांग यी ने बुधवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बीजिंग में मुलाकात की। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि ईरान के अधिकारों की "रक्षा" करने को चीन तैयार है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जल्द खोलने की अपील भी की।
 
चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से ईरानी न्यूज एजेंसी मेहर ने बताया कि चीन की राजधानी में अराघची से मुलाकात के दौरान वांग ने कहा, "ईरान के साथ बातचीत और सहयोग को मजबूत करने और ईरान के जायज अधिकारों और हितों की रक्षा करने को चीन तैयार है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम ईरान और अमेरिका को समझदारी और संयम बरतने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"

चीन के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष के साथ बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने का भी आग्रह किया। रिपोर्ट के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया कि बीजिंग में बुधवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अपने ईरानी समकक्ष से कहा कि चीन चाहता है कि ईरान और अमेरिका को "आपसी चिंता के मुद्दों पर ठोस बातचीत करने" के लिए तैयार हों।

वांग ने कहा, "हम सभी पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे होर्मुज स्ट्रेट को जल्द से जल्द फिर से खोलने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।" उन्होंने आगे कहा कि चीन "नहीं चाहता कि क्षेत्रीय तनाव बढ़े और यमन तथा लाल सागर तक फैल जाए।"

वांग ने कहा कि ईरान के प्रति चीन की नीति एक जैसी और स्थिर रही है और ईरान के साथ बातचीत और तालमेल को मजबूत करने के लिए चीन तैयार है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका दौरे से कुछ दिन पहले, ईरान के शीर्ष राजनयिक ने यी के साथ बातचीत के लिए चीन का एक दिवसीय दौरा किया।

यह बैठक दोनों पक्षों को ईरान और चीन के बीच संबंधों की समीक्षा करने और क्षेत्र तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करती है।

--आईएएनएस

केआर/