चीन ने नेपाल के नए पीएम बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण पर बधाई दी
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 27 मार्च को हुई प्रेस वार्ता में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण पर संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन इस पर बधाई देता है।
Mar 28, 2026, 17:54 IST
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 27 मार्च को हुई प्रेस वार्ता में नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के शपथ ग्रहण पर संबंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन इस पर बधाई देता है।
लिन च्येन ने कहा कि परंपरागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश के नाते चीन पहले की तरह नेपाल द्वारा स्वतंत्रता, प्रभुसत्ताॉ और प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का समर्थन करता है।
चीन नेपाल द्वारा एकता, स्थिरता, विकास और समृद्धि पूरा करने का समर्थन करता है और नेपाल की नयी सरकार के साथ समान कोशिश कर परंपरागत मित्रता जारी रखेगा, व्यावहारिक सहयोग गहराएगा और दोनों देशों के बीच विकास व समृद्धि के उन्मुख पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता वाली रणनीतिक सहयोग साझेदारी निरंतर आगे बढ़ाने को तैयार है।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीएससी