Aapka Rajasthan

चीन में बड़ी संख्या में यात्रियों ने की रेलवे से यात्रा

बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन में 4 अप्रैल को रेलवे से लोगों ने 2 करोड़ 21 लाख 23 हजार बार यात्रा की, जो परंपरागत छिंगमिंग दिवस यानी कब्रों की सफाई के दिवस की छुट्टियों के दौरान दैनिक यात्री संख्या का एक नया रिकॉर्ड है। अनुमान है कि 5 अप्रैल को यात्री 1 करोड़ 47 लाख बार ट्रेनों के जरिए सफर करेंगे।
 
इस साल छिंगमिंग दिवस की छुट्टी कुछ स्कूलों में स्प्रिंग ब्रेक के साथ आई है। लोग रिश्तेदारों से मिलने, पुरखों को श्रद्धांजलि देने, वसंत की सैर करने, पर्यटन करने और अध्ययन का दौरा करने के लिए घूमना चाहते हैं। रेलवे में लोगों की भारी भीड़ रही।

आंकड़ों के अनुसार, अधिकतर यात्री पेइचिंग, शांगहाई, हांगचो, क्वांगचो, छंगतू, नानचिंग, वूहान, छोंगछिंग, शनचन और शीआन आदि शहरों से रवाना होते हैं। वहीं, छंगतू, शांगहाई, पेइचिंग, हांगचो, शनचन, नानचिंग, वूहान, सूचो और चंगचो पर्यटकों के लोकप्रिय स्थल हैं।

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए, रेलवे विभागों ने 5 अप्रैल को 768 अतिरिक्त यात्री ट्रेन, भेजने की योजना बनाई और पर्यटकों को मौसम में बदलाव और यात्रा जानकारी पर ध्यान देते हुए पर्याप्त समय देने का सुझाव दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/