Aapka Rajasthan

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में हजारों करोड़ के राजस्व की हुई थी चोरीः श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। असम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को सुलझाने के लिए भूपेश बघेल को कमान सौंपी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के सरकार में हजारों करोड़ के राजस्व की चोरी हुई थी।
 
राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर श्याम बिहारी ने कहा, "राहुल गांधी छात्रों की आवाज बनने का प्रयास न करें क्योंकि छात्र उन्हीं से जुड़ते हैं, जिनकी सामने अपनी बात रख सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार छात्रों के हित में कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने परीक्षा प्रणाली पर कठोर नियम बनाया है।"

एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ कहने से पहले अपनी सरकार के कारनामों के बारे में याद कर लेना चाहिए। कांग्रेस के शासन में एक ही दुकान में दो ट्रक शराब आता था। इसमें एक ट्रक 'एक नंबर' (असली) और दूसरा 'दो नंबर'(नकली) का होता था। हजारों करोड़ रुपये की धांधली कांग्रेस सरकार में हुई। छत्तीसगढ़ में अब अवैध रूप से भी शराब नहीं बनाई जा रही है।"

श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,"आजादी के बाद से कांग्रेस के नेता दलितों, आदिवसियों और पिछड़ों का हितैषी बनने का दिखावा कर रहे हैं। हकीकत यह है कि कांग्रेस ने न कभी दलितों के लिए कोई कार्ययोजना बनाई और न ही कार्य किया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दलितों को प्रधानमंत्री आवास, निशुल्क इलाज हो रहा है। अनुसूचित जनजति के लोगों के घरों तक सड़कें पहुंच रही हैं। कांग्रेस सिर्फ दलितों,आदिवसियों और पिछड़ों का वोट लेने के लिए अब गतिविधियां कर रही है।"

उन्होंने सोमवार को एक्स पर पोस्ट में कहा, "रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे नागरिकों ने भेंट कर अपनी समस्याओं,सुझावों एवं मांगों से अवगत कराया। इस दौरान सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को उचित समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जनता की हर समस्या का समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता है। "

--आईएएनएस

ओपी/पीएम