Aapka Rajasthan

छत्तीसगढ़ : धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 2.30 लाख की संपत्ति जब्त

धमतरी, 20 जून (आईएएनएस)। धमतरी पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 4.76 ग्राम हेरोइन, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी सहित कुल 2.30 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।
 
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की तैयारी में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 4.76 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से 90,000 रुपए से अधिक है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक कीमती मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 20,000 रुपए नगदी भी जब्त की गई। कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 2.30 लाख रुपए बताई जा रही है।

आरोपी की पहचान मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40) के रूप में हुई है। वह अमरनाथ साहू का पुत्र है। आरोपी मूल रूप से रायपुर के बस स्टैंड के पीछे स्थित क्षेत्र का निवासी है। वर्तमान में वह धमतरी के सोरिद नगर स्थित डीपोपारा में रह रहा था।

थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हेरोइन की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और अन्य संलिप्त व्यक्तियों को पकड़ने की दिशा में गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस की यह मुहिम निरंतर जारी रहेगी। अवैध शराब, गांजा, हेरोइन और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है, और ऐसे तत्वों के खिलाफ बिना किसी समझौते के कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एससीएच/एबीएम