Aapka Rajasthan

छात्रों के मुद्दे पर राज्यपाल से मिले पप्पू यादव, कहा- राहुल गांधी को आंच आई तो चली जाएगी सरकार

पटना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में छात्रों के आंदोलन को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पटना में राज्यपाल से मुलाकात कर छात्रों की मांगों से जुड़ा 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया कि राज्यपाल ने छात्रों के साथ हो रहे अन्याय पर चिंता जताई है और सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा का भरोसा दिया है।
 
मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हमने बिहार के हालात को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। राज्यपाल ने डीजीपी से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। राज्यपाल ने सभी मामलों को सुना और चिंता जाहिर की है। हमने 13 सूत्री मांगों की सूची सौंपी है, जिसमें 85 प्रतिशत डोमिसाइल का मुद्दा भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने स्वीकार किया है कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने अधिकांश मुद्दों को लेकर सरकार से चर्चा करने की बात कही है। राज्यपाल ने कहा है कि वह बच्चों को परेशान नहीं होने देंगे और छात्रों को अनशन न करने की सलाह दी है।

पप्पू यादव ने कहा कि मुलाकात के दौरान छात्रों ने राज्यपाल को बताया कि हम लाठी खा चुके हैं, जेल जा चुके हैं और इस वक्त भी आंदोलन चला रहे हैं। उम्र के मामले को छोड़कर अन्य विवादों पर उन्होंने बातचीत करने का आश्वासन दिया है। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि राज्यपाल के साथ बातचीत अच्छी रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सरकार इस विषय पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मैं इस मामले को लेकर गंभीर हूं। राहुल गांधी ने हमें निर्देश दिया है कि बच्चों के साथ खड़े रहना है। किसी भी तरह से इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। अगर बच्चों पर आंच आई तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव बड़ी संख्या में छात्रों के साथ जंतर-मंतर पहुंचेंगे। अन्य लोगों की तरह हमें राजनीति नहीं आती।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सबकुछ बर्बाद है, बस नफरत, वंदे मातरम, चोरी और गाली-गलौज हो रही है। राहुल गांधी इस देश के बच्चों की आवाज बन चुके हैं। राहुल गांधी के रहते किसी पर जुल्म नहीं हो सकता। मैं राहुल गांधी का सिपाही बनकर यहां आया हूं। अगर राहुल गांधी पर आंच भी आई तो सरकार चली जाएगी।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम