Aapka Rajasthan

'छात्र मेंटली फिट रहें और परीक्षा को हिट करें', नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। नीट-यूजी परीक्षा के दोबारा आयोजन पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविवार को नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है।
 
'छात्र मेंटली फिट रहें और परीक्षा को हिट करें', नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ, 21 जून (आईएएनएस)। नीट-यूजी परीक्षा के दोबारा आयोजन पर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। रविवार को नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है।

नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा को लेकर ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को मेरी शुभकामनाएं! सभी परीक्षार्थियों पर महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद मिले। सभी को उम्मीद से ज्यादा अच्छा करें। छात्र मानसिक तौर पर फिट रहें और परीक्षा को हिट करें, यही मेरी कामना है।

पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि तैयारी पूरी की गई है। मेरा मानना है कि सकुशल परीक्षा संपन्न हो जाए तो लाखों बच्चों में आशा की किरण जागेगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरी तैयारी की गई है। नीट की आज की परीक्षा सफल होगी। सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक छात्र का सेंटर अबू-धाबी जाने पर राहुल गांधी के सवाल उठाने को लेकर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी खुद में एक सवाल हैं, क्योंकि कांग्रेस उनके नेतृत्व में 99 बार हार चुकी है, इसके बावजूद वे नेता हैं।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए परीक्षा की तैयारी कर रही सोनिया बी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने के लिए काफी उत्साहित हूं। पेपर लीक के बाद और पढ़ने के लिए थोड़ा समय मिला। सरकार की ओर से ठीक व्यवस्थाएं की गई हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नीट परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जिले भर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की कड़ी सुरक्षा में सीलबंद हरे बक्सों में प्रश्न-पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए।

बिहार की राजधानी पटना में नीट की दोबारा परीक्षा के लिए ट्रैफिक प्लान के बारे में ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि यहां बड़ी संख्या में उम्मीदवार और उनके अभिभावक आते हैं, जिससे जाम लग जाता था। इसे आसान बनाने के लिए हमने ये इंतजाम किए हैं ताकि रास्तों पर कोई दबाव न पड़े।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम