Aapka Rajasthan

छात्र-छात्राओं ने यूपी के स्कूलों-कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू होने के सरकार के फैसला का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर, 23 मई (आईएएनएस)। स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, प्रिंसिपलों और शिक्षकों ने ड्रेस कोड लागू करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया।
 
छात्र-छात्राओं ने यूपी के स्कूलों-कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू होने के सरकार के फैसला का किया स्वागत

मुजफ्फरनगर, 23 मई (आईएएनएस)। स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों, प्रिंसिपलों और शिक्षकों ने ड्रेस कोड लागू करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया।

श्रीराम कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रेरणा मित्तल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ड्रेस कोड का काफी फायदा होता है। हमने अपने कॉलेज में शुरू से ही ड्रेस कोड लागू किया हुआ है। इससे सभी बच्चे एक जैसे होते हैं। इससे बच्चों के अंदर समानता की भावना आती है। ड्रेस कोड में बच्चे के होने से अनुशासन की भावना आती है।

प्रधानाचार्या प्रेरणा मित्तल ने कहा कि बच्चे को अनुशासन में रखने के लिए और समानता लाने के लिए काफी अच्छा नियम है। सरकार की ओर से यह काफी अच्छा कदम है।

श्रीराम कॉलेज के डीन डॉ. विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लिया गया यह काफी अच्छा फैसला है। ड्रेस कोड लागू होने से बच्चों के अंदर समानता का भाव आता है। अमीरी-गरीबी का भेदभाव प्रदर्शित नहीं हो पाता है। ड्रेस कोड होने से सुरक्षा की भावना ज्यादा मजबूत होती है। छात्र-छात्राओं के हित में हमने पहले से ही ड्रेस कोड लागू किया हुआ है।

श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ममता यादव ने कहा कि ड्रेस कोड में आने से विद्यार्थियों में भेदभाव की भावना नहीं रहती है। मेरा मानना है कि हर एक स्कूल, कॉलेज में ड्रेस कोड होना चाहिए। एक छात्र ने कहा कि योगी सरकार ने ड्रेस कोड लागू करके अच्छा किया है। इससे कॉलेजों, स्कूलों में अनुशासन बढ़ेगा। अमीरी-गरीबी का भेद नहीं होता।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, अनुशासन और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य किया जाएगा।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम