छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो हाईनान में शुरू
बीजिंग, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। छठा चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता वस्तु एक्सपो 13 से 18 अप्रैल तक दक्षिणी चीन के हाईनान प्रांत में आयोजित हो रहा है। न्यूज केंद्र 13 अप्रैल को दोपहर 2 बजे खुल जाएगा।
एक्सपो के मुख्य स्थल हाईनान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आठ प्रदर्शनी हॉल के सभी मंडप तैयार हो चुके हैं। स्मार्ट चश्मे, उड़ने वाली गाड़ियां और सेवा रोबोट जैसे विशेष प्रदर्शन प्रदर्शकों व पत्रकारों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
इस एक्सपो में खरीदार सेवा केंद्र विशेष रूप से स्थापित किया गया है। इसमें आपूर्ति-मांग ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया जाएगा। हाईनान मुक्त व्यापार द्वीप के द्वीप-व्यापी विशेष सीमा शुल्क संचालन शुरू होने के बाद यह पहला राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शनी है, इसलिए मुक्त व्यापार बंदरगाह नीति संवर्धन क्षेत्र भी स्थापित हुआ है।
एक्सपो को समर्थन देने के लिए हाईनान प्रांतीय सरकार ड्यूटी-फ्री शॉपिंग और सांस्कृतिक-पर्यटन उपभोग वाउचर जारी करेगी। साथ ही, हाईनान के विशेष पर्यटन संसाधनों पर आधारित नई पर्यटन लाइनें शुरू होंगी, ताकि एक्सपो का प्रभाव पूरे द्वीप पर फैले।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
