Aapka Rajasthan

चीन में अवसरों का लाभ उठाने और सहयोग गहरा करने का आमंत्रण

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने रविवार को कहा कि अमेरिकी उद्यमों का चीन में विकास के अवसरों का लाभ उठाने और देश के साथ परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने के लिए स्वागत है।
 
चीन में अवसरों का लाभ उठाने और सहयोग गहरा करने का आमंत्रण

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीनी उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने रविवार को कहा कि अमेरिकी उद्यमों का चीन में विकास के अवसरों का लाभ उठाने और देश के साथ परस्पर लाभकारी सहयोग को और गहरा करने के लिए स्वागत है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने यह बात चीन की राजधानी पेइचिंग में अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमेरिका-चीन व्यापार परिषद दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान तथा आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के स्थिर एवं स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निरंतर निभाती रहेगी।

उप प्रधानमंत्री हे लीफंग ने कहा कि अमेरिकी उद्यम चीन में विकास के अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं और चीनी बाजार की विशाल क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल अमेरिकी कंपनियों के लिए नए अवसर खुलेंगे, बल्कि चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में अधिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।

बैठक में अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के बोर्ड अध्यक्ष राजेश सुब्रमण्यम और इस परिषद के अध्यक्ष सीन स्टीन सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि अमेरिकी व्यापार समुदाय चीन की आर्थिक विकास संभावनाओं के प्रति आशावादी है। उन्होंने चीनी बाजार का और अधिक अन्वेषण करने, सक्रिय भूमिका निभाने तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को लगातार गहरा करने की इच्छा व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/