चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता बेहतर
बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने गुरुवार को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इसमें व्यापक तौर पर सुंदर चीन के निर्माण से जुड़ी स्थिति का परिचय दिया गया।
बताया जाता है कि चीन में पारिस्थितिक पर्यावरण की गुणवत्ता बेहतर हो रही है। जनवरी से जुलाई तक पूरे देश में पीएम 2.5 का घनत्व पिछले साल की इसी अवधि से प्रति घन मीटर में 1.8 माइक्रोग्राम कम हुआ। गिरावट का स्तर 6.2 प्रतिशत तक पहुंचा। अच्छे मौसम वाले दिनों का अनुपात साल-दर-साल 3.9 प्रतिशत बढ़ा।
जुलाई के अंत तक पूरे देश में कार्बन उत्सर्जन व्यापार बाजार में लेन-देन की कुल मात्रा 93 करोड़ टन से ज्यादा हो गई है। कम लागत में कार्बन में कमी बढ़ाने के साथ हरित और कम कार्बन वाले बदलाव को बढ़ावा दिया गया।
15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि कार्बन उत्सर्जन के चरम स्तर तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण चरण है। चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय पांच क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के निपटने का प्रयास बढ़ाएगा। पहला, प्रमुख क्षेत्रों में हरित और कम कार्बन वाला बदलाव बढ़ाया जाएगा। दूसरा, राष्ट्रीय कार्बन बाजार का विकास बढ़ाया जाएगा। तीसरा, कार्बन उत्सर्जन सांख्यिकीय लेखा प्रणाली में सुधार किया जाएगा। चौथा, जलवायु के प्रति लचीलापन उन्नत किया जाएगा और पांचवां, जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाया जाएगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
