Aapka Rajasthan

चीन की अर्थव्यवस्था में जुलाई में दिखी मजबूती, नए क्षेत्रों में निवेश बढ़ा

बीजिंग, 8 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के राष्ट्रीय सूचना केंद्र से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई में चीन की अर्थव्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख आंकड़े स्थिर और सकारात्मक रहे। इस दौरान ऑफलाइन उपभोग में लगातार वृद्धि दर्ज की गई, निवेश संरचना में सुधार जारी रहा और बाजार पूंजी ने नई उत्पादन शक्तियों से जुड़े क्षेत्रों में सक्रिय निवेश किया। इससे नवाचार और आर्थिक विकास की नई गति को बढ़ावा मिला।
 
आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में विभिन्न श्रेणियों के ऑफलाइन उपभोग भुगतान मूल्य में सालाना आधार पर 2.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि दर जून की तुलना में 0.8 प्रतिशत अंक अधिक है। इनमें घरेलू उपकरणों और ऑडियो-वीडियो उपकरणों के उपभोग भुगतान में 8.5 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई, जो पिछले महीने की तुलना में 10.9 प्रतिशत अंक अधिक है।

निवेश के क्षेत्र में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। जुलाई में उन्नत विनिर्माण क्षेत्र में निवेश राशि में सालाना आधार पर 73.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो जून की तुलना में 42.5 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं, कंप्यूटिंग शक्ति, डेटा और नेटवर्क जैसे नए बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं के अनुबंध मूल्य में सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

औद्योगिक क्षेत्र की बात करें तो जुलाई में औद्योगिक पार्कों के उत्पादन सूचकांक में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह क्षेत्र कुल मिलाकर स्थिर बना रहा। इस दौरान सेमीकंडक्टर, नई सामग्री और डिजिटल बुद्धिमत्ता से जुड़े क्षेत्रों के विकास सूचकांक में क्रमशः 11.6 प्रतिशत, 8.9 प्रतिशत और 4.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

इसके अलावा, रणनीतिक उभरते उद्योगों से जुड़े पेटेंट अनुमोदनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। जुलाई में इन क्षेत्रों से संबंधित पेटेंट अनुमोदनों में सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े पेटेंट अनुमोदनों की संख्या में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो जून की तुलना में 21.7 प्रतिशत अंक अधिक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/