Aapka Rajasthan

चीन के 10 टन श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक विमान ने मानवयुक्त पहली उड़ान पूरी की

बीजिंग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित 10 टन श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक विमान सीई-25ए ने चीन के शानतोंग प्रांत के बिनचो में पहली मानवयुक्त बुद्धिमान उड़ान पूरी की।
 

बीजिंग, 14 नवंबर (आईएएनएस)। चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित 10 टन श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक विमान सीई-25ए ने चीन के शानतोंग प्रांत के बिनचो में पहली मानवयुक्त बुद्धिमान उड़ान पूरी की।

सीई-25ए विमान में 2 पायलट और 1 परीक्षण उड़ान इंजीनियर सवार थे। उड़ान परीक्षण 57 मिनट 46 सेकंड का रहा, जिसमें हवा में उड़ान 16 मिनट 38 सेकंड और 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की गई। विमान की स्थिति सामान्य रही और सभी संकेतक अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। यह इस वर्ष 2 फरवरी को सीई-25ए की मानवरहित बुद्धिमान पहली उड़ान के बाद इस विमान के विकास में एक और मील का पत्थर है।

सीई-25ए चीन कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (सीओएमएसी) द्वारा विकसित पहला इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक विमान है, जिसका मुख्य उपयोग अंतर-शहरी वाणिज्यिक उड़ानों के लिए है। यह 19 यात्रियों को ले जा सकता है, इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 10 टन, क्रूज गति 300 किलोमीटर/घंटा, क्रूज ऊंचाई 2,400 मीटर और रेंज 400 किलोमीटर है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/