Aapka Rajasthan

चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश व व्यापार मेले ने 'चीनी अवसर 2.0' का स्पष्ट संकेत भेजा

बीजिंग, 12 सितंबर (आईएएनएस)। 26वां चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापार मेला 8 से 11 सितंबर को दक्षिण चीन के श्यामन शहर में आयोजित हुआ। 129 देशों व क्षेत्रों तथा 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 1,200 से अधिक आधिकारिक संस्थाओं और औद्योगिक व व्यापारिक मंडलों ने इसमें भाग लिया, जो एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इस मेले पर कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधकों ने बताया कि 'चीनी अवसर 2.0' का लाभ उठाना उनके लिए बड़ा महत्व रखता है।
 
सऊदी अरब ऑयल कंपनी के डाउनस्ट्रीम व्यवसाय पर महानिदेशक मोहम्मद खटानी ने इस मेले पर सीएमजी के संवाददाता को बताया कि उनकी कंपनी ने चीन में 3,300 करोड़ अमेरिकी डॉलर पूंजी लगाई है। चीन न सिर्फ महत्वपूर्ण बाजार है, बल्कि दीर्घकालिक साझेदार है।

चीन अमेरिका व्यापार संघ के अध्यक्ष माइकल हार्ट ने सीएमजी को बताया कि वर्तमान में अमेरिकी उद्यमों को 'चीनी अवसर 2.0' का लाभ उठाने के लिए मदद देना संघ का एक बहुत अहम कार्य है।

वर्ष 2025 के अंत तक चीन में विदेशी पूंजी वाले उद्यमों की संख्या 5 लाख 33 हजार थी और विदेशी पूंजी का पैमाना लगभग 40 खरब अमेरिकी डॉलर था। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया चीन में विदेशी पूंजी के विकास का तर्क गहराई से बदल रहा है। अब विदेशी निवेशक चीन में न सिर्फ श्रमिक शक्ति व भूमि जैसे परंपरागत कारकों की लागत देखते हैं, बल्कि कुशलतापूर्ण व्यावसायिक पारिस्थितिकी, श्रेष्ठ बुनियादी संस्थापन, कुशलतापूर्ण सप्लाई चेन और उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभाओं की सप्लाई पर अधिक ध्यान देते हैं।

विदेशी निवेशकों का व्यापक विचार है कि चीन में प्रचुर अनुप्रयोग परिदृश्य, नवाचार व परिवर्तन से संचालित उपभोग बाजार और तेजी से बदलता तकनीकी एको सिस्टम है। कोन कॉर्पोरेशन‌ के कार्यकारी उप महानिदेशक जो बाओ ने चीन को भविष्य में सबसे बड़ा नवाचार मौका बताया।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी चीन में स्थापित विश्व के दूसरे सबसे बड़े अनुसंधान व विकास केंद्र का सहारा लेकर डिजिटल परिवर्तन को गति दे रही है और स्थानीय उद्यमों के साथ रोबोट, आईओटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर रही है।

अस्थिर विश्व में चीन के साथ समन्वित विकास करना वैश्विक पूंजी के लिए एक निश्चित उत्तर है। चीन में निवेश करना भविष्य में निवेश करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/