Aapka Rajasthan

चौथा चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो उद्घाटित

बीजिंग, 22 जून (आईएएनएस)। चौथे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो (सीआईएससीई) का चीन की राजधानी पेइचिंग में उद्घाटन हुआ। इस वर्ष के एक्सपो में आपूर्ति श्रृंखला सेवा से संबंधित छह प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल हैं: डिजिटल प्रौद्योगिकी, उन्नत विनिर्माण, हरित कृषि, स्वस्थ जीवन, स्मार्ट कारें और स्वच्छ ऊर्जा। फिलहाल, बूथ निर्माण सहित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
 
इस वर्ष के सीआईएससीई में 676 अग्रणी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों, विशेष और नवोन्मेषी उद्यमों और उद्योग संगठनों ने भाग लिया। इसमें 85 देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां और उद्योग जगत के अग्रणी उद्यम 65 प्रतिशत से अधिक हैं। प्रदर्शकों द्वारा लाई गई उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम भागीदारों को शामिल करने पर, प्रदर्शकों की वास्तविक संख्या 1,200 से अधिक होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस वर्ष के सीआईएससीई का एक प्रमुख आकर्षण कृत्रिम बुद्धिमत्ता है। डिजिटल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी चेन ने पहली बार एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्षेत्र स्थापित किया है, जिसमें चीन और विदेशों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियां एक साथ आई हैं।

उनके अलावा सभी प्रदर्शनी क्षेत्रों में एआई को देखा जा सकता है। उदाहरण के लिए, उन्नत विनिर्माण श्रृंखला में, आप एआई को नए औद्योगीकरण में मदद करते हुए देख सकते हैं, और हरित कृषि श्रृंखला में, आप खेत से लेकर मेज तक एआई के गहन अनुप्रयोग को देख सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/