Aapka Rajasthan

छांगछ्वन शीतकालीन यूनिवर्सियाड का नारा, चिन्ह और शुभंकर का अनावरण

बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस)। चीन के छांगछ्वन में आयोजित होने वाले 33वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड 2027 (छांगछ्वन शीतकालीन यूनिवर्सियाड) के 300वें दिन की उल्टी गिनती शुरू हुई, और इस अवसर पर आधिकारिक तौर पर अपने नारे, चिन्ह और शुभंकर का अनावरण किया गया।
 
छांगछ्वन शीतकालीन यूनिवर्सियाड का नारा है "सपनों की प्रज्वलन, युवाओं का एकीकरण", जिसका उद्देश्य युवा जोश के माध्यम से दुनिया को जोड़ना, भविष्य के लिए मित्रता के पुल बनाना और इस भव्य शीतकालीन खेल आयोजन में युवाओं की शक्ति को शाश्वत रूप से चमकने देना है।

33वां शीतकालीन यूनिवर्सियाड 2027 के 15 से 25 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका मुख्य आयोजन स्थल छांगछ्वन और एक उप-आयोजन स्थल चिलिन शहर होगा।

यह आयोजन 2009 में हार्पिन में आयोजित 24वें शीतकालीन यूनिवर्सियाड के बाद चीन में इस प्रमुख शीतकालीन खेल आयोजन की वापसी का प्रतीक है, और यह 2022 पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक और 2025 हार्पिन एशियाई शीतकालीन खेलों के बाद चीन द्वारा आयोजित एक और प्रमुख व्यापक अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेल आयोजन है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/